​

00:00:00 AM (01 Jan 2026)
Weather loading...

'तुम तो ठहरे परदेसी' गाने से रातोंरात बने स्टार, गिनीज बुक में दर्ज हुआ सॉन्ग, अब कहां हैं अल्ताफ राजा? | Bollywood News In Hindi | Caption News

शनिवार, 11 नवंबर 2023

 

नई दिल्ली: अल्ताफ राजा Altaf Raja अपने पहले गाने ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ से युवाओं के दिलों पर राज करने लगे थे. 90 के दौर में शायद ही कोई हो, जिसने उनके गाने से खुद को कनेक्ट न किया हो. उनके गाने सुनकर प्यार में डूबे नौजवानों के दिलों को बड़ी राहत मिलती थी. उनकी आवाज सीधे दिल में उतर जाती है. अल्ताफ राजा Altaf Raja आजकल क्या कर रहे हैं? आइए, जानते हैं.

अल्ताफ राजा Altaf Raja की परवरिश संगीतमय माहौल में हुई थी. उनके माता-पिता एक कव्वाली गायक Singer थे, इसलिए गीत-संगीत उनके रगों में है. हालांकि, शुरू में सिंगर Singer बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी, लेकिन एक दिन जब वे फिल्म ‘रात और दिन’ का गाना ‘दिल की गिरह खोल दो’ सुन रहे थे, तो उनका मन बदल गया. इस गाने ने उनके दिल को ऐसे छुआ कि उनके भीतर सोया हुआ सिंगर जाग गया और उन्होंने गायक बनने की ठा ली.

अल्ताफ राजा Altaf Raja का जब पहला गाना Song ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ रिलीज हुआ, तो वे रातोंरात स्टार बन गए. क्या बच्चे, क्या जवान, हर उम्र के लोगों ने उनकी अनोखी आवाज Unique Voice के जादू Magic को दिल में महसूस किया. यह गाना बस-ऑटो Bus-Auto और शादी-पार्टियों में खूब बजता था. गाने के कैसेट की बेतहाशा बिक्री हुई, जिसकी गूंज विदेश तक सुनाई दी.

संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं अल्ताफ राजा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्ताफ राजा Altaf Raja के सोलो एल्बम ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसका नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हो गया. उस समय, इस सोलो Solo एल्बम Album की भारत India में सबसे ज्यादा बिक्री हुई थी. बड़े गायकों Singers में उनकी गिनती होने लगी. वे कुछ महीनों पहले ‘द कपिल शर्मा शो’ The Kapil Sharma Show में नजर आए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू Interview में बताया था कि वे म्यूजिक Music इंडस्ट्री Industry में सक्रिय बने हुए हैं और गाने भी गाते रहते हैं.

अल्ताफ राजा | Altaf Raja |Bollywood News In Hindi

बॉलीवुड Bollywood फिल्मों Movies में भी गाए गाने
 

अल्ताफ राजा Altaf Raja ने ‘जा बेवफा जा’, ‘आंखें ही न रोई’ और ‘पहले तो कभी कभी’ जैसे कई यादगार गाने गाए हैं. 55 साल के अल्ताफ राजा Altaf Raja ने प्लेबैक सिंगर Playback Singer के तौर पर बॉलीवुड Bollywood फिल्मों Movies में कई गाने गाए थे. उन्होंने ‘दिल लगाना’ (फिल्म हंटर Hunter ), ‘झोलू राम’ (फिल्म घनचक्कर Ghanchakkar), ‘तुमसे कितना’ (फिल्म कंपनी Company) जैसे कई गाने गाए थे. दर्शकों ने ‘दिल के टुकड़े हजार हुए’ और ‘एक दर्द सभी को होता है’ जैसे एल्बमों Albums को काफी पसंद किया था.

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं अल्ताफ राजा Altaf Raja
अल्ताफ राजा Altaf Raja ने एमएक्स प्लेयर पर मौजूद वेब सीरीज ‘इंदौरी इश्क’ में गाना गाया है जो 2021 को रिलीज हुई थी. उन्होंने इसी नाम के कव्वाली गाने को गुजराती Gujarati फिल्म  Movie ‘सोनू तने मारा पर भरोसा नै के’ में गाया है जो पहला कव्वाली गाना Song है जो गुजराती भाषा में गुनगुनाया गया. वे अलग-अलग इवेंट Event मे शिरकत करते रहते हैं, जहां फैंस Fans की फरमाइश पर गाने Songs भी सुनाते हैं. वे सोशल मीडिया Social Media पर काफी एक्टिव हैं और अपनी गानों Songs और गायकी की झलकियां इंस्टाग्राम Instagram पर दिखाते रहते हैं. सिंगर Singer के फैंस Fans वीडियोज पर कमेंट Comment करके उनके लिए प्यार जताते रहते हैं.

टॉप वीडियोज़

वीडियो लोड हो रही है...